ज्‍यादा पानी और मलाई वाला नारियल चुनने के लिए फॉलो करें ये टिप्‍स…

लाइफ स्टाइल। नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले कई लोग डेली नारियल पानी का सेवन करते हैं। कुछ लोग सुबह की सैर के साथ नारियल पानी का लुत्फ उठाते हैं। तो कई लोग नाश्ते में नारियल पानी को शामिल करते हैं। कई बार नारियल में पानी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से आप ज्यादा मलाई और पानी वाला नारियल सेलेक्ट करके पूरा पैसा वसूल कर सकते हैं।

हेल्दी होने के साथ-साथ पानी वाला नारियल थोड़ा महंगा भी होता है। कई बार नारियल खरीदने के बाद उसमें पानी और मलाई नाम मात्र की निकलती है। ऐसे में आपका सारा पैसा बर्बाद हो जाता है। हम आपको बताने जा रहे हैं नारियल सेलेक्ट करने के कुछ आसान तरीके, जिसे फॉलो करके आप चुटकियों में ज्यादा पानी और मलाई वाला नारियल चुन सकते हैं।

नारियल के प्रकार:-
नारियल पानी अमूमन दो तरह के होते हैं- पानी वाला नारियल और मलाई वाला नारियल। ऐसे में नारियल पानी पीने के शौकीन लोग पानी वाला नारियल खरीदते हैं। वहीं, मलाई पसंद करने वाले लोग ज्यादा मलाई वाला नारियल ही लेते हैं।

नारियल का आकार:-
कुछ लोग नारियल का साइज देखकर नारियल खरीदते हैं। लोगों को लगता है कि बड़े साइज के नारियल में पानी की मात्रा अधिक होती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। बड़े नारियल में ज्यादातर पानी कम और मलाई अधिक पाई जाती है। वहीं, छोटे नारियल में भी पानी की मात्रा कम होती है, इसलिए मीडियम साइज का नारियल खरीदना बेस्ट रहता है। साथ ही नारियल पानी खरीदते समय आप इसे हिलाकर भी पानी का अंदाजा लगा सकते हैं।

नारियल का कलर:-
आमतौर पर हरे रंग का नारियल ही सबसे फ्रेश और ज्यादा पानी वाला होता है। नारियल पर पीले और भूरे रंग का पैच नारियल के पकने का संकेत माना जाता है। नारियल पकने के साथ ही उसमें मलाई की मात्रा अधिक और पानी की मात्रा कम होने लगती है। ज्यादा पैचेज वाला नारियल अंदर से खराब भी हो सकता है।

नारियल का शेप:-
नारियल में पानी की मात्रा का अंदाजा आप उसके शेप से भी लगा सकते हैं। लम्बे और तिरछे नारियल की अपेक्षा गोल नारियल में पानी ज्यादा होता है। गोल नारियल काफी कम जगहों पर ही मिलता है। ऐसे में नारियल खरीदते समय लम्बे और तिरछे नारियल लेने से बचें और गोल नारियल का चुनाव करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *