करवाचौथ पर इन हसीनाओं के आउटफिट और लुक्स को करें ट्राई…

फैशन। हिंदू धर्म में लाल रंग काफी पवित्र माना जाता है। खासतौर पर सुहागिन स्त्रियां लाल रंग जरूर पहनती हैं। किसी व्रत-त्योहार में ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद लाल रंग ही होता है। 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत करती हैं।

दिनभर निर्जला व्रत रहने के बाद चांद की पूजा करने के बाद व्रत खोलेंगी। करवा चौथ के व्रत में महिलाएं केवल पूजा ही नहीं करती बल्कि सजधज कर पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं। ऐसे में अगर आप लाल रंग के कपड़े पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो इन हसीनाओं के लाल रंग के आउटफिट और लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।

  • तमन्ना भाटिया का पिछले दिनों लाल रंग में खूबसूरत लुक सामने आया था। जिसमे वो बिल्कुल हल्की सी प्रिंटेड साड़ी को हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पहने दिख रही हैं। तमन्ना का ये लुक उन महिलाओं के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो नेचुरल लुक में खूबसूरत दिखना चाहती हैं। बस सिंपल सी साड़ी को आप निटेड ब्लाउज के साथ पेयर करें।
  • अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत करने जा रही हैं तो अनन्या पांडे के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। डीप नेकलाइन ब्लाउज के साथ लाल रंग की रफल साड़ी को मैच करें। बालों को सिंपल सा ब्लो ड्राई कर गले में खास नेकपीस को पहनना ना भूलें। ये लुक आपको नेचुरल ग्लो देगा।
  • अगर आप नई नवेली दुल्हन हैं तो बिल्कुल नई नवेली दुल्हन वाले अंदाज में तैयार हो सकती हैं। सुर्ख गुलाबी रंग की साडी में रेडी तृषा कृष्णन का ये लुक किसी ब्राइडल से कम नही है। आप इस लुक को आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *