जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप किसी भी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे और उसे पूरा करके ही चैन लेंगे, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी विपक्ष के व्यक्ति से सावधान रहना होगा, लेकिन विद्यार्थी कठिन परिश्रम के बाद ही परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। आपको अनुशासन व नियमों का ध्यान रखकर ही किसी भी कानूनी कार्य को करना होगा। आप लेन-देन के मामले में आज सावधानी बरतें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी माता जी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप ऑनलाइन कार्यों की कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं और जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, वह आज कोई अच्छा मुकाम पाएंगे और सभी क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाएंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा, क्योंकि आपको आपके किए गए कार्यों से जाना तो जाएगा, लेकिन फिर भी आपके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा नहीं होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप घर परिवार के सभी कार्यों को स्वयं ही करने में लगे रहेंगे, लेकिन आपको आज अपनी सहनशीलता को बढ़ाना होगा, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर आज पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरी हो पाएंगी। आपको किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको अपने परिजनों के सहयोग से किसी नए काम को करने को मिलेगा। आज आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको अपने बिजनेस में एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। पिताजी से आप किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपको आज दूर संचार के साधनों पर पूरा ध्यान देना होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आज आप अपने घर किसी जन्मदिन, विवाह, मुंडन आदि की तैयारी में लगे रहेंगे और परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अपने व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा और लेकिन आपको आज कुछ अच्छे अच्छे पकवान खाने से कोई पेट सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आप अपने व्यवहार में अनुकूलता बनाए रखें, तभी लोग आपकी ओर आकर्षित हो पाएंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी कानूनी मामले में अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं, लेकिन आपको साझेदारी में किसी गलत बात पर अपने साथी का साथ नहीं देना है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। व्यापार कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में कुछ आधुनिक तकनीकों को अपना सकते हैं। आपको आज किसी नई योजना में निवेश करने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, लेकिन आप यदि कोई बजट बनाएंगे, तो आप कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें फैसला भी आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी कि किसी बात से नाराज रहेंगे, लेकिन फिर भी वह उन्हें लॉग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो आज उनमे भी सुधार होगा। आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती से आपको सबक लेना होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मौज बहार का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप सामाजिक कार्या में योगदान के लिए भी आगे आएंगे, जिससे लोग आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपका अपने पिताजी से कोई विवाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको उनकी बात सुननी व माननी चाहिए।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की वजह से आपके परिवार में खुशियां आएंगी, जिसके कारण परिवार के सदस्यों से यदि कोई अनबन थी, तो वह भी समाप्त होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन यदि आज आप किसी को धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उनके वापस आने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई बात बनें, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ अधिक व्यस्तता लेकर आएगा। आज आपको अपने सभी कार्य को पीछे रखकर अपनी धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को प्राथमिकता देनी होगी, तभी आप अपने व्यवसाय की गति को तेज कर पाएंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रह जातकों को आज अपने कार्य पर ही फोकस करना होगा, नहीं तो जल्दबाजी के कारण वह अपना काम बिगाड़ सकते हैं, जिसके कारण उन्हें अधिकारियों से डाट खानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि का दिन रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को भी आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन वह अपनी चतुर बुद्धि से अपने सभी कार्य आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ यदि कोई वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो, तो उसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप कुछ धन उनके कार्य में भी लगाएंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपकी मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने घर को रिनोवेट कराने के लिए भी कोई धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके घर घरेलू स्तर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *