जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे और उनके आदर सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। आपको किसी पिछली की गई गलती से कुछ सबक लेना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने साथ-साथ दूसरों के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का आपको मौका मिलेगा और राजनीति में कार्यरत लोग कोई अच्छा पद पा सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप धन-धान्य से भरपूर रहने के कारण खुले हाथ से खर्चा करेंगे और परिवार के सदस्यों के लिए कुछ कपड़े व आभूषण भी लेकर आ सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे और आपको अपने रक्त संबंधी रिश्तों में बहुत ही तोलमोल कर बोलना होगा,नहीं तो वहां लोगों को आपकी बात बुरी लग सकती है,जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं,तो उनकी वह इच्छा आज पूरी होगी,लेकिन आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी और उन्हें एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने आसपास के लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी आज कुछ आध्यात्मिक विषयों में पूरी रुचि दिखानी होगी और आपके किए गए प्रयासों में आपको पूरी सफलता मिलेगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोग आज परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आपको अपने धन को बहुत ही सोच समझकर खर्च करना होगा। आज किसी भी दिखावे में ना आए और आप अपने जो मित्र के रूप में शत्रु हैं,उनसे सावधान रहें नहीं तो आपके साथ कोई ठगी कर सकता है। आप अपने आपसी रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें,नहीं तो समस्या आ सकती है। यदि कुछ जिम्मेदारियां आपके ऊपर आयी हैं,तो आपको उन्हे बखूबी निभाना होगा,तभी आप लोगों की आंखों का तारा बन पाएंगे और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपको अपने अंदर सकारात्मक सोच को बनाए रखना होगा। यदि आपने कोई निर्णय किसी के बहकावे में आकर लिया तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको बड़ों का पूरा साथ मिलेगा और किसी काम को समय पर आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आप किसी नए काम की शुरुआत बिना सोचे समझे कर सकते हैं। आपको किसी कार्य को करने से पहले अपने साथी से चल रही समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। बहन के विवाह में कोई बाधा रही थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज आप बेहद ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा हालांकि अपने आहार पर नजर जरूर रखें। अपने नियमित व्यायाम के प्रति सावधान रहें। आपकी बुद्धि का एक खास पहलू अचानक विकास के दौर से गुजरेगा। आप कहाँ जा रहे हैं उसकी स्पष्ट छवि आप देख पाएंगे। विवाहित जीवन में व्यावहारिक विवाद बना रहेगा। पति/पत्नी के साथ तीव्र तर्क-वितर्क से बचें। मित्रों और सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपकी हालत बहुत खराब रहेगी। अशांत मन और न्यून रोग प्रतिरोधक शक्ति से आप परेशान रहेंगे। आप पित्त संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आप काफी सुस्त और कमजोर महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको निराशा और परेशानी का अनुभव होगा। आपके आत्मविश्वास के स्तर में कमी आएगी। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आप राहत की सांस ले सकते हैं और अभी हाल ही के दिनों की तुलना में आज आप बेहतर महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए योग अभ्यास और ध्यान करना होगा। रोज सुबह एक सुखद सैर भी आपको फिट रखने में सक्षम होगी। अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। मानसिक स्पष्टता पाने के लिए आपको कुछ समय लगेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले दिन की शुरूआत में स्वास्थ्य के कारण कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ेगा आपके ऊर्जा स्तर में सुधार होता जायेगा। कुछ विश्राम करने के बाद आप अपने आपको फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। अपने आहार का ध्यान रखें और इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके रक्तचाप का स्तर सामान्य रहे। आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहे हैं। लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहे हैं।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप अपने आपको ऊर्जा और नए आशावाद से भरा महसूस करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता के विषय में आज बहुत सतर्क रहेंगे। कोई दोस्त आपको नया आहार या नयी व्यायाम पद्धति शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। असुविधाजनक कपड़े या जूते-चप्पल पहनने से बचें। भावनाएं अति तीव्र परन्तु नियंत्रित रहेंगी। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपमें ऊर्जा का आवेग है और संभवतः एक नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। आपको सेहत का ऐसा नया साथी मिल जायेगा, जो स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको प्रेरित करेगा। आप आज मित्रतापूर्ण और हंसमुख चित्तवृत्ति में रहेंगे। आपका मित्रों और परिवार के साथ जश्न मनाने का मन करेगा। प्रसन्नता का बोध चरम सीमा पर होगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है। यदि किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप सही इलाज प्राप्त कर पाएंगे और बेहतर महसूस करेंगें। स्वास्थ्य गतिविधियों में सम्मिलित होकर आप अपनी सेहत को बनाए रखने का प्रयास करें। आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुँचा सकते है। आप हाल ही में जिस विकट परिस्थिति से गुजर रहे थे, उसका दबाव कम होने की संभावनाएं हैं। रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगें, लेकिन यह प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *