जानें मौसम का हाल…

नई दिल्ली।  आधा नवंबर बीत चुका है और अभी तक सर्दियों का कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। फिलहाल सिर्फ सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और दक्षिण में जारी बारिश, अगले सप्ताह से उत्तर भारत में कुछ असर जरूर दिखा सकती है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह से दिखना शुरू हो सकता है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 18 नवंबर के बाद तापमान में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिल सकती है।

यूपी में भी ठंड का कुछ असर नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी बदलाव नहीं होने वाला है।

दक्षिणी राज्यों में जारी रहेगी बारिश:-  
IMD के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। अंडमान व निकोबार में एक से दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं तेलंगाना में भी बारिश संभव है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को चेन्नई में आंधी के साथ बारिश की आशंका जारी किया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *