बाल दिवस पर बच्चों को घूमाने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट…

यात्रा। बच्चे किसी भी त्योहार या खास मौके को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। बच्‍चों को बाल दिवस का काफी इंतजार रहता है। बाल दिवस प्रत्‍येक वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन देश के हर बच्चे को समर्पित होता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को हर साल बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है।

बाल दिवस पर भारत में विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। बच्चों को पिकनिक पर ले जाया जाता है। इस बार बाल दिवस पर अभिभावक भी बच्‍चों का यह दिन खास बना सकते हैं। बच्चों को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं तो बच्चों के घूमने के लिए बहुत सारे विकल्प आपको मिल जाएंगे। चलिए जानते हैं बाल दिवस पर बच्चों को घुमाने के लिए बेहतरीन जगहें-

एडवेंचर आईलैंड:-
बच्चों को एडवेंचर और खेल बहुत पसंद होता है। अभिभावक बच्चे को एडवेंचर आईलैंड घुमाने ले जा सकते हैं। यह जगह पूरे देश में प्रसिद्ध है। सुबह दस बजे से एडवेंचर आईलैंड खुल जाता है। यहां मस्ती के लिए आपको थोड़ा अधिक व्यय करना पड़ सकता है। एडवेंचर आईलैंड का टिकट लगभग पांच सौ रुपये के आसपास मिलता है।

वाटर पार्क:-
दिल्ली एनसीआर में कई वॉटर पार्क हैं। इसमें से एक नोएडा का वर्ल्डस ऑफ़ वंडर वाटर पार्क है, जो बच्चों को काफी पसंद आता है। बच्चों का दिन यादगार बनाने के लिए अभिभावक उन्हें लेकर वॉटर पार्क ले जा सकते हैं। यहां कई सारे वॉटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर एक्टिविटी का बच्चे आनंद ले सकते हैं।

राष्ट्रीय बाल भवन:-
बच्चों को घुमाने ले जा रहे हैं तो दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय बाल भवन ले जाएं। राष्ट्रीय बाल भवन की स्थापना 1956 में हुई थी। इस जगह का उद्देश्य छोटे बच्चों की रचनात्मक क्षमता में बढ़ोतरी करनी थी। हर वर्ष यहां दिल्ली के कई स्कूलों से लाखों बच्चे आते हैं। यहां बच्चों को राइड का लुत्फ उठाने के साथ ही कई तरह के खेल में शामिल होने का मौका मिलता है। बाल भवन का टिकट महज पांच रुपये है। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक भवन खुला रहता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *