Health care: अक्सर लोग सोचते हैं कि जो रोज एक्सरसाइज करता है और फिट रहता है उसे गंभीर बीमारियां नहीं होंगी, लेकिन डेंगू के मामले में ये धारणा गलत है। हेल्दी और फिट इंसान को भी गंभीर डेंगू हो सकता है।
फिट लोगों को गंभीर डेंगू क्यों?
डेंगू मच्छर के काटने से होता है, फिटनेस से इसका सीधा संबंध नहीं। अच्छी सेहत मच्छर को नहीं रोक सकती। डेंगू वायरस के 4 प्रकार होते हैं। अगर किसी को एक बार डेंगू हो चुका है और दूसरी बार दूसरे टाइप के वायरस से इन्फेक्शन होता है, तो गंभीर डेंगू का खतरा और बढ़ जाता है।
लक्षणों को पहचानें
सामान्य लक्षण: तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों-मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और स्किन पर चकत्ते।
खतरनाक संकेत – इन्हें इग्नोर न करें:
• बुखार उतरने के बाद भी हालत बिगड़ना
• पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी
• नाक/मसूड़ों से खून आना, उल्टी या मल में खून
• सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी
ये गंभीर डेंगू के संकेत हैं, तुरंत अस्पताल जाएं।
बचाव कैसे करें?
1. घर के आसपास पानी जमा न होने दें – कूलर, गमले, टंकी साफ रखें
2. पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं
3. डेंगू का मच्छर दिन में ज्यादा काटता है, इसलिए दिन में भी बचाव जरूरी है
4. खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाएं