स्मार्ट बस स्टॉप का लोकार्पण करेंगे नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

वाराणसी। उत्‍तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आज वाराणसी आएंगे। प्रशासन से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 2 बजे सिगरा पर स्मार्ट सिटी की ओर से बनाए गए स्मार्ट बस स्टॉप का लोकार्पण करेंगे। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार यह पहला बस स्टॉप है, जो सौर ऊर्जा से संचालित है। इसमें यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। बस स्टॉप में डिजिटल स्क्रीन के अलावा मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दिए गए हैं।

बस का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा लोकार्पण कार्यक्रम के बाद कमांड कंट्रोल सेंटर में बैठक करेंगे। यहां नगर विकास से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। कुछ जगहों का निरीक्षण भी करेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नगर विकास मंत्री संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान निकाय चुनाव पर भी चर्चा की होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *