राज्यसभा में आज ‘ऊर्जा संरक्षण संशोधन बिल’ पेश करेंगे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

नई दिल्ली। 7 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरु हो गया है। आज संसद के शीतकालीन सत्र का पांचवा दिन है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे हुई। इस दौरान लोकसभा में मैनपुरी से नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। डिंपल यादव ने हाल ही में मैनपुरी में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है। इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार कम से कम 16 नए विधेयकों को पारित करने पर विचार कर रही है। समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए एक पैनल बनाने का प्रयास करने वाला एक विवादास्पद प्राइवेट मेंबर बिल शुक्रवार को राज्यसभा में पेश किया गया।

आज राज्‍यसभा में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 में संशोधन के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह ‘ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022’ पेश करेंगे। लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी है।

संविधान (एससी और एसटी) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022 होगा पेश:-

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 और संविधान (अनुसूचित जनजाति) (यूपी) आदेश, 1967 में संशोधन करने के लिए राज्यसभा में संविधान (एससी और एसटी) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022′ पेश करेंगे। लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *