नववर्ष पर बंद किस्मत का ताला खोलने के लिए करें ये अचूक उपाय

वास्‍तु। धन हमारे जीवन का एक अभिन्न यंग हैं। मनुष्य इसी धन की चाहत में दिन रात कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार अच्छा पैसा कमाने के बाद भी व्यक्ति को बहुत सी परेशनियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर पैसा हाथ में तो आता है पर रुकता नहीं है और यह आर्थिक समस्‍या उत्पन्न करता है। यदि आपके साथ धन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं तो नए साल पर कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक उन्नति की संभवाना रहती है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूजा घर में बांसुरी रखने से घर में सुख समृद्धि आती है। घर में बांसुरी रखने से व्यापार और नौकरी में तरक्‍की होती है।
  • वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, घर में मोरपंख रखने से वास्तु दोष दूर होता है। घर में मोरपंख रखने से आय में भी वृद्धि होती है।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में भगवान गणेश की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। शुभ और मांगलिक कार्यों में सबसे पहले गणेश जी की पूजा होती है। भगवान गणेश की तस्वीर को नृत्य मुद्रा में लगाने से धन की कमी दूर होती है।
  • वास्तु के अनुसार, जिस घर में एक ही नारियल या श्रीफल होता है वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है और माता की कृपा बनी रहती है। घर में नारियल रखने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानियां कम होती हैं।
  • घर के पूजा स्थल में शंख का रखने से वास्तु दोष नहीं होता है और न ही घर में धन संबंधी परेशानियां होती हैं। शंख घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में बढ़ोत्‍तरी होती है। समस्‍याओं
  • धन के लिए माता लक्ष्मी की तस्वीर के साथ कुबेर की तस्वीर लगाएं। माता लक्ष्मी धन की देवी हैं और भगवान कुबेर आय के देवता हैं। इस तरह पैसों की समस्या दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *