इन राज्यों के तापमान में आएगी गिरावट

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति और बारिश के बीच देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ मध्य भारत और महाराष्ट्र के तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार, पंजाब, हरियाणा,  दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इन राज्यों में तापमान भी तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री पर पहुंच सकता है।

इन पांच राज्यों में शीतलहर का प्रकोप:-
देश में 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जिससे दिन का पारा गिरेगा, इससे लोगों को कंपकंपाती ठंड और ठिठुरन का अहसास होगा।

दिल्ली का अधिकतम तापमान भी गिरा:-
दिल्ली में सुबह सात बजे तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। राजधानी में लगातार गिरते तापमान से साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *