UGC NET Re Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET Re-Exam 2026 की सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑफिशियल तौर सेजारी कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों को इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा परीक्षा देनी है, वह अब अपनी परीक्षा सिटी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा सिटी की जानकारी ऑफिशियल यूजीसी नेट वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है.
9 और 10 सितंबर को होगा री-एग्जाम
एनटीए ने 16 अगस्त 2026 को जारी अपने पूर्व नोटिस के क्रम में बताया है कि यूजीसी नेट जून 2026 की दोबारा परीक्षा 9 सितंबर और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. री-एग्जाम अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों के लिए होगा.
UGC NET री-एग्जाम शेड्यूल और शिफ्ट टाइमिंग
- 9 सितंबर 2026 (शिफ्ट 1 – सुबह 9:00 से 12:00 बजे): इंग्लिश (English)
- 9 सितंबर 2026 (शिफ्ट 2 – दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे): कॉमर्स (Commerce)
- 10 सितंबर 2026 (शिफ्ट 1 – सुबह 9:00 से 12:00 बजे): सोशियोलॉजी (Sociology)
यूजी नेट जून 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप
- ऑफिशियल यूजीसी नेट वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर, यूजीसी नेट जून 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप का लिंक ढूंढें.
- लिंक पर क्लिक करें और एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ जरूरी लॉगिन डिटेल्स डालें.
- डिटेल्स सबमिट करें.
- यूजीसी नेट जून 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी रख लें.
इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी का आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सौगात, सैलरी में वृद्धि के साथ दी ये सुविधाएं