न्यू ईयर पार्टी में मेहमानों को खिलाएं क्रीम चीज़ बॉल्स

रेसि‍पी। नए साल के जश्न की तैयारियां काफी पहले से ही शुरू हो जाती हैं लेकिन आखिर तक जो एक सवाल मन में रहता है, वो ये है कि खाने में क्या बनाया जाए। अगर आप अपने घर पर खास लोगों के साथ पार्टी करने वाले हैं तो एक मजेदार और खास डिश बना सकते हैं। जिसे खा कर सब आपकी जमकर तारीफ करेंगे। हम बात कर रहे हैं क्रीम चीज़ बॉल्स की।

क्रीम चीज़ बॉल्स एक ऐसी डिश है, जिसे खाने वाला इसका स्वाद नहीं भूल पाएगा। इसे बनाना भी काफी आसान है। आप कुछ आसानी से मिलने वाली चीजों की मदद से इसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्रीम चीज़ बॉल्‍स बनाने की सिंपल रेसिपी-

क्रीम चीज़ बॉल्स बनाने के लिए सामग्री:-

1. 3/4 कप मैदा
2. 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
3. एक चुटकी नमक
4. 1 कप क्रीम चीज़
5. 1/3 कप दही
6. 1/3 कप चीनी
7. 1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
8. 1 छोटा चम्मच लेमन जेस्ट
9. तेल (डीप फ्राई करने के लिए)

क्रीम चीज़ बॉल्स बनाने का तरीका:-

क्रीम चीज़ बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले 3/4 कप मैदा लें। इसमें 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डालें। अब इसमें नमक डालें और 1 कप क्रीम चीज़ डाल कर मिक्स करें। इसमें 1/3 कप दही डालें। अब 1/3 कप चीनी और 1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस डाल कर अच्छे से मिक्स करें। इसे खूब अच्छे से फेंट लें। अब इसमें 1 छोटा चम्मच लेमन जेस्ट भी डालें और फेंटें। इस मिश्रण को अच्छे से चलाएं। पेस्ट ज्यादा पतला न बनाएं। अब एक पैन या कड़ाही लें। इसमें तेल डाल कर गर्म करें। इसमें थोड़ा-थोड़ा बैटर डालें और बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इन्हें प्लेट में निकालें और सर्व करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *