NID-DAT का एडमिट कार्ड कल होगा जारी

एजुकेशन।  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) में डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) के लिए होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र 2 जनवरी को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने NID परीक्षा 2023 के लिए रजिस्‍ट्रेशन किया है। वे परीक्षा पोर्टल admissions.nid.edu पर लॉग इन करके अपना  NID  Admit card 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। NID DAT प्रवेश पत्र बी.डेस और एम.डेस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

एनआईडी प्रीलिम्स प्रवेश परीक्षा 08 जनवरी 2023 को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सत्यापन उद्देश्यों के लिए प्रारंभिक परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एनआईडी एडमिट कार्ड 2023 आवश्यक है। NID DAT एडमिट कार्ड 2023 के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि NID DAT का आयोजन BDes और MDes कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। उम्मीदवारों को NID DAT 2023 प्रीलिम्स परीक्षा को क्लियर करना होगा। जो प्रारंभिक परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे, वे ही डीएटी मेन 2023 परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। NID DAT 2023 prelims admit card डाउनलोड करने के लिए एनआईडी के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
परीक्षा इन शहरों में होगी आयोजित :-

अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, चंडीगढ़, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कुरुक्षेत्र, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, नागपुर, पटना, रांची, रायपुर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *