पीएम मोदी ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं।पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से राय और सुझाव लेने के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और इसकी चुनौतियों का आकलन किया।

जानकारी के मुताबिक, संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है। बजट सत्र छह अप्रैल तक चल सकता है। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। यह उनका संसद के दोनों सदनों को पहला संबोधन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *