बसंत पंचमी पर एथनिक वियर के साथ फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

फैशन। भारत में हर त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार बसंत पंचमी 26 जनवरी के दिन मनाई जाएगी। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। पहले सिर्फ स्कूलों और कॉलेजों में बसंत पंचमी मनाई जाती थी, पर अब मां सरस्वती की पूजा के लिए जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं। इस दिन पीला कपड़ा पहनना और पीले रंग का भोजन करना बहुत शुभ माना जाता है।

लड़कों की तुलना में लड़कियां किसी भी त्योहार के लिए ज्यादा उत्साहित रहती हैं। इस दिन लड़कियों में एथनिक वियर पहनने का भी काफी क्रेज रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप एथनिक वियर के साथ फॉलो कर सकती हैं। इससे आपके खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा। तो आइए जानते हैं।

सबसे पहले बेस मेकअप :-  
अच्छे मेकअप से लिए बेस मेकअप बहुत आवश्‍यक है। अगर आप परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो अपने स्किन कलर के हिसाब से ही बेस मेकअप का चुनाव करें। यहां बेस मेकअप का मतलब फाउंडेशन से है। फाउंडेशन को अच्छे से अपने चेहरे के साथ-साथ फोरहेड, चिकबोन, चिक एरिया और गर्दन पर लगाएं। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो कंसीलर भी लगाएं। अब 10 मिनट के लिए इसे ऐसा ही छोड़ दें।

आई मेकअप :-  
आई मेकअप करते समय ध्यान रखें कि सबसे पहले बेस आईशैडो लगाएं। इसके बाद ही ड्रेस से मैच करता हुआ मैचिंग शैडो का इस्तेमाल करें। अब ड्रेस के हिसाब से आंखों के इनर साइड और सेंटर एरिया को हाइलाइट करें। आंखों के किनारे पर डार्क रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद ही आई लाइनर का यूज करें।

खुले बाल :-
अगर आप खुले बालों में कंफर्टेबल महसुस करते हैं तो बाल को खुला रखें। अगर आप इसमें सहज नहीं हैं तो लो बन बनाकर आप फूलों का गजरा लगा सकती हैं।

लिप्स मेकअप :-
होंठों का मेकअप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि होंठ रूखे ना लगें। इसके लिए सबसे पहले लिप्स को अच्छे से एक्सफोलिएट करें। इसके बाद ही लाइट कलर की लिप्स्टिक लगाएं। बसंत पंचमी के हिसाब से मेकअप को लाइट ही रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *