Republic Day Parade: परेड में पहली बार शामिल हुए अग्निवीर

नई दिल्ली। देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्‍य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन शुरू हो गया। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

गणतंत्र दिवस की परेड में आंध्र प्रदेश की झांकी शामिल हुई। झांकी में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार ‘प्रभला तीर्थम’ को दर्शाया गया।

परेड में शामिल हुए अग्निवीर:-

गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार अग्निवीर शामिल हुए। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दौरान टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल रहे।

वायु सेना और नौसेना ने दिखाई ताकत:-

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की भी झांकी शामिल हुई।

लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने दिखाई आकाश मिसाइल की ताकत:-

कैप्टन सुनील दशरथ के नेतृत्व में 27 एयर डिफेंस मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम भी परेड में शामिल हुआ।  512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा भी मौजूद रहीं।

ब्रह्मोस मिसाइल ने दुनिया को दिखाई ताकत:-

गणतंत्र दिवस की परेड में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस भी शामिल रही। लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में दुनिया ने भारत के इस मिसाइल सिस्टम की ताकत देखी।

कर्तव्य पथ पर गरजा वज्र गन सिस्टम

कर्तव्य दिवस की परेड में K9-वज्र-टी (स्व-चालित) गन सिस्टम ने भी अपनी ताकत दिखाई।

गणतंत्र दिवस के परेड में 3-लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। वाहन आदर्श रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय सैनिकों के लिए बनाया गया है।

दुनिया ने देगी नाग मिसाइल की ताकत:-

परेड में 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सलामी दी।

परेड में शामिल हुई कैवलरी रेजिमेंट

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर दुनिया की एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार 61वीं कैवेलरी रेजिमेंट शामिल हुई। इनका आदर्श वाक्य ‘अश्व शक्ति यशोबल’ है।

 

परेड में मिस्र का मार्चिंग दल:-

पहली बार कर्तव्य पथ पर मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल शामिल हुआ। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी ने किया।

                                                                                                                                                                                                                

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *