होली पर दिखना है अलग तो ट्राई करें ये स्टाइलिश आउटफिट्स

फैशन। होली रंगो का त्योहार है। होली का इंतजार हर किसी को साल भर रहता है। इस दिन हर कोई जमकर रंगों से खेलता है। पहले के टाइम में पुराने कपड़ों को पहन कर होली खेली जाती थी। लेकिन आज के समय में लोग होली के लिए भी अलग आउटफिट तैयार करते हैं। होली पर लोग बड़ी-बड़ी पार्टी आयोजित करते हैं, जिनकी थीम भी पहले से ही डिसाइड होती है। लेकिन कई पार्टियां ऐसी होती हैं, जिन में किसी तरह की थीम डिसाइड नहीं होती।

ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों को होती है कि, वो किस तरह के कपड़े पहनें। आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप होली पर रिक्रिएट कर सकती हैं। इनको कैरी करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं होता है। आइए जानते हैं होली पर आउटफिट सिलेक्ट करने के टिप्स-

पहनें लहंगा:-
अगर आप होली पार्टी में कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो लहंगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। व्हाइट और रेड कलर की स्कर्ट के साथ आप रेड और ब्लैक ब्लाउज में काफी खूरसूरत लगेंगी।

साड़ी है बेहतर ऑप्शन:-
होली पार्टी के लिए साड़ी एक ऐसा ऑप्शन है, जिसे आप कैरी करके स्टाइलिश के साथ-साथ खूबसूरत भी लग सकती हैं। किसी भी रंग की साड़ी को आप अपना होली आउटफिट बना सकते हैं।

व्हाइट या पिंक सूट करें कैरी 3-
अगर आप कंफर्टेबल रहना चाहती हैं तो सूट आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है। इसके साथ आप कलरफुल दुपट्टा कैरी करना ना भूलें। इससे आपका लुक और ज्यादा प्यारा लगेगा।

इन बातों का रखें ध्यान:-

  • होली के लिए आउटफिट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि, ये ज्यादा महंगे ना हों क्योंकि होली खेलने के बाद ये दोबारा इस्तेमाल करने लायक नहीं बचेंगे।
  • अगर आप हैवी झुमके पहन रही हैं तो खुले बाल न रखें क्योंकि डांस करते टाइम इससे आपको परेशानी हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *