दुनियाभर में फेमस है वृंदावन की होली, इन मंदिरों में दिखते हैं स्वर्ग जैसे नजारे

यात्रा। वृंदावन की होली दुनियाभर में फेमस है। यहां हर साल लाखों की तादात में लोग होली का जश्‍न देखने और खेलने के लिए आते हैं। यहां हफ्तेभर पहले से ही होली का जश्‍न शुरू हो जाता है। जिसमें देश ही नहीं, विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्‍या में आते हैं।

बांके बिहारी मंदिर:-

अगर आप तीन दिन की यात्रा पर यहां आएं तो होली के दौरान वृंदावन की यात्रा की शुरुआत आप बांके बिहारी मंदिर से कर सकते हैं। यहां की होली दुनिया भर में फेमस है और इसी मंदिर के आसपास होली की सबसे ज्‍यादा रौनक भी दिखती है। होली के एक सप्ताह पहले से ही आसपास की गलियों और मंदिर परिसरों में होली की हुडदंग शुरू हो जाती है।

इस्कॉन मंदिर:-

बांके बिहारी मंदिर के पास स्थि‍त इस्कॉन मंदिर के इर्दगिर्द भी सैलानियों का जमघट देखने को मिलता है। सफ़ेद टाइल्स से बने इस खूबसूरत मंदिर में फूलों की होली होती है। लोग रंग-बिरंगे फूलों और पंखुडि़यों को एक दूसरों पर डालते हैं और गोपाल भजन के साथ खुशियां मनाते हैं।

प्रेम मंदिर:-

प्रेम मंदिर को वृंदावन के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। आप अपने दूसरे दिन की यात्रा की शुरुआत इस मंदिर परिसर से कर सकते हैं। सफेद संगमरमर के इस खूबसूरत मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण के सभी रूपों को प्रदर्शित किया गया है। यहां मंदिर के बाहर लाखों की तादात में सैलानी होली का जश्‍न मनाते नजर आते हैं।

गोविंद देव जी मंदिर:-

गोविंद देव जी मंदिर यहां के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर सात मंजिलों का है जिसे पत्‍थरों से बनाया गया था। हालांकि अभी यहां 3 मंजिल ही बचे हैं। यहां भी होली बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *