होली पर जरुर बनाएं ये स्पेशल पकवान

रेसि‍पी। होली रंगों के त्योहार के साथ-साथ जमकर खाने-खिलाने का भी त्‍योहार है। घरों में होली के मद्देनजर कई दिनों पहले से ही पकवान बनना शुरू हो जाते हैं। आप भी अगर होली पर अपनों के साथ पार्टी एन्जॉय करते हैं तो इस बार जश्न का मज़ा बढ़ाने के लिए इन पकवानों को तैयार कर सकते हैं।

गुझिया:-

होली के मौके पर बनायी जाने वाली गुझिया एक पारंपरिक पकवान है। इसका स्वाद हर किसी को काफी पसंद आता है। मावा गुझिया सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। कई जगह बिना मावा प्रयोग किए भी गुझिया बनायी जाती है।

ठंडाई:-

होली के दौरान पारंपरिक तौर पर ठंडाई को बनाकर सर्व किया जाता है। ठंडाई की कई वैराइटीज़ काफी फेमस हैं। इसमें क्लासिक ठंडाई, चॉकलेट ठंडाई, रोज़ ठंडाई, ड्राई फ्रूट्स ठंडाई, मैंगों ठंडाई शामिल हैं। ठंडाई का स्वाद बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद आता है।

मालपुआ:-

देसी घी में तैयार और चाशनी में डूबा मालपुआ देखकर ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। स्वाद में लाजवाब मालपुआ होली सेलिब्रेशन के लिए एक शानदार स्वीड डिश है। मालपुआ एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है और इसे किसी खास मौके पर जरूर बनाया जाता है। आप भी इस होली सेलेब्रेशन में अपनी स्वीट डिशेस की लिस्ट में मालपुआ को शामिल कर सकते हैं।

दही भल्ले:-

दही भल्ले या दही वड़ा को पसंद करने वालों की लंबी फेहरिस्त है। स्नैक्स के तौर पर दही भल्लों को काफी पसंद किया जाता है। होली के रंग में सराबोर होने के बाद दली भल्लों का स्वाद तो मुंह में अलग सा ज़ायका घोल देता है। ये एक आसान रेसिपी है और होली की पार्टी के लिए एक परफेक्ट फूड डिश भी है।

बादाम फिरनी:-

जब मीठे की बात चलती है तो खीर के साथ ही फिरनी का जिक्र भी आ ही जाता है। खीर के मुकाबले ज्यादा गाढ़ापन लिए होती है फिरनी। इसकी कई वैराइटीज़ फेमस हैं। इनमें से एक है बादाम फिरनी जो फेस्टिवल पर खास तौर पर बनायी जाती है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। होली के दिन आप भी बादाम फिरनी से सभी का मुंह मीठा करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *