ओडिशा में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट

यात्रा। प्रकृति के करीब रहने वाले लोगों के लिए घूमने के लिहाज से ओडिशा एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। पर्यटकों को ओडिशा की बेहतरीन जगहों से रूबरू कराने के लिए ओडिशा पर्यटन विभाग द्वारा इको रिट्रीट की भी पहल की गई है। आप भी अगर इन छुट्टियों में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ओडिशा की इन फेमस जगहों की विजिट आपको एक अलग एहसास कराएगी-

कोणार्क:-

ओडिशा का शहर कोणार्क सूर्य मंदिर की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है और ये यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। दुनियाभर के पर्यटक कोणार्क का सूर्य मंदिर देखने के लिए पहुंचते हैं। ये मंदिर सूर्य भगवान को समर्पित है। यहां आकर आप सूर्य मंदिर, बालूखंड अभ्‍यारण्य, चंद्रभागा समुद्र तट और अन्य दर्शनीय स्थलों पर घूम सकते हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट लोकल फूड के साथ ही पानी के खेल, पैरासेलिंग जैसी एक्टिविटीज को भी एन्जॉय कर सकते हैं। यहां के रामचंडी बीच पर भी आप छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

कोणार्क आकर आप बालूखंड वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को भी निहार सकते हैं। कोर्णाक के नजदीक रघुराजपुर में घूमने के दौरान यहां की पारंपरिक कलाकृति को देखा जा सकता है। कोणार्क में एक और दर्शनीय स्थल पुरी में जगन्नाथ मंदिर है, जो भारत में सबसे महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है।

सतकोसिया:-

कोणार्क के अलावा सतकोसिया भी एक बेहतरीन ट्रैवलिंग डेस्टिनेशन है। यहां सतकोसिया टाइगर रिजर्व और गॉर्ज अभयारण्य हैं जहां का लुत्फ उठाया जा सकता है। इसके साथ ही यहां ट्रेकिंग, कैंपिंग और कयाकिंग की भी सुविधा है। आप जंगल ट्रैक की भी विजिट कर सकते हैं। गॉर्ज अभ्‍यारण्य में नाव की सवारी के अलावा, आगंतुक जेट स्की, कयाकिंग और कैनोइंग का मजा लिया जा सकता है।

भीतरकनिका:-

आप अगर प्रकृति प्रेमी हैं तो ओडिशा का भीतरकनिका आपके लिए ही है। ये नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग के जैसा एहसास कराएगा। यहां वनस्पतियों और जीवों की एक अविश्वसनीय श्रृंखला है, जिसमें दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियां भी शामिल हैं। भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान देश के सबसे महत्वपूर्ण पारिस्थितिक हॉटस्पॉट में से एक है। यहां आकर आप कैसुरिना पेड़ों से घिरे पैंठा बीच का लुत्फ ले सकते हैं। समुद्र तट के किनारे जेट स्कीइंग, कयाकिंग और एटीवी भी की जा सकती हैं।

दारिंगबाड़ी:-

ओडिशा का खूबसूरत हिल स्टेशन दारिंगबाड़ी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। ये राज्य के ऊंचे इलाकों में शामिल है और यहां हरे-भरे जंगलों, झरनों और रोलिंग पहाड़ियों का नजारा लिया जा सकता है। यहां आकर ट्रैकिंग, कैम्पिंग और बर्ड वाचिंग जैसी एक्टिविटीज़ की जा सकती है। यहां का मुख्य आकर्षण कॉफी बागान भी है जहां बहुत से पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप कॉफी की खेती की प्रक्रिया देख सकते हैं। प्राचीन दासिंगबाड़ी जलप्रपात भी लोकप्रिय जगह है।

हीराकुंड:-

ओडिशा का हीराकुंड एशिया के सबसे लंबे मिट्टी के बांध के लिए जाना जाता है। यहां आधुनिक लाइफस्टाइल के साथ पारंपरिक संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलता है। हीराकुंड के मुख्य आकर्षणों में से एक डेब्रीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य है, जहां जंगल सफारी का मज़ा लिया जा सकता है। हीराकुंड जलाशय में पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग और बनाना बोट राइड जैसी एक्टिविटीज़ की जा सकती हैं। यहां स्थित प्रसिद्ध माँ समलेश्वरी मंदिर में लाइट एंड साउंड शो को देखा जा सकता है।

सोनापुर:-

ओडिशा का सोनापुर बीच पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां की खासियत बीच पर क्रिस्टल-क्लियर पानी भी है। यहां पर्यटक जमकर मौज-मस्ती कर सकते हैं। यहां तैराकी, सर्फिंग, बोटिंग का भी मजा लिया जा सकता है। इसके नजदीक स्थित बेरहामपुर में भी विजिट किया जा सकता है। यहां पोतागढ़ किला, ताम्पारा झील बी फेमस पिकनिक प्लेस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *