अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन खास संदेशों को भेजकर नारी शक्ति को करें सलाम

शुभकामना। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरे विश्व की महिलाओं को समर्पित है। महिलाएं समाज का एक अभिन्न हिस्‍सा हैं, जिनकी भूमिका परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों के निर्माण और विकास में अतुलनीय है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हालांकि महिलाओं के इतने प्रयास के बाद भी उनकी स्थिति समाज में पुरुषों की तुलना में कम ही है। आज भी बहुत सी महिलाएं हैं, जिन्हें अपने अधिकारों के बारे में पता नहीं है।

कई क्षेत्रों में नौकरीपेशा महिलाओं से लेकर मजदूर महिलाओं तक को समान कार्य के लिए पुरुषों से कम मेहनताना दिया जाता है। समान अवसर, सम्मान और अधिकार न मिल पाने के कारण स्त्री को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ता है। इसी स्थिति को मजबूत बनाने, उनको समान अवसर दिलाने और योग्य महिलाओं के योगदान के लिए उनके सम्मान के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर परिवार संभालने वाली मां-पत्नी, महिला दोस्तों और कार्यालय में काम करने वाली महिला सहकर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ा सकते हैं। महिला दिवस के दिन महिलाओं को भेंजें ये शुभकामना संदेश-

मुस्कुराकर, दर्द भूलकर रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

नारी एक मां है, उसकी पूजा करो।
नारी एक भाभी है, उसका आदर करो।
नारी एक बहन है, उससे स्नेह करो।
नारी एक पत्नी है, उससे प्रेम करो।
नारी एक औरत है, उसका सम्मान करो।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

महिला समाज की सच्ची शिल्पकार होती हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

एक रानी की तरह सोचिए,
रानी असफलता से नहीं डरती
क्योंकि वह सफलता की एक सीढ़ी है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

पुरुष अपना भाग्य नियंत्रित नहीं करते
उसके जीवन में मौजूद औरत अपने गुणों से
उसके लिए भाग्य का निर्माण करती है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *