इन चीजों का करें इस्तेमाल, झटपट छूट जाएगा होली का रंग

ब्‍यूटी टिप्‍स। होली के दिन हर तरफ रंग और गुलाल उड़ाए जाते हैं। वही रंगों के इस पर्व पर लोग जमकर मौजमस्ती करते हैं। होली खेलने के बाद अधिकतर लोग नहाकर साफ-सुथरे हो जाते हैं। लेकिन होली के रंग त्वचा से जल्दी रिमूव नहीं होते हैं। तो वहीं होली खेलते समय कई बार आंखों में रंग भी चला जाता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके आप कलर के जिद्दी दागों को आसानी से छुड़ा सकते हैं। साथ ही आंखों की बेहतर देखभाल भी कर सकते हैं।

सिंथेटिक कलर का रंग काफी गहरा होता है। ऐसे में होली खेलने के कई दिनों बाद भी त्वचा पर कलर लगा रहता है। तो वहीं कई बार रंग खेलते समय ये आंखों में भी चला जाता है। इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं होली के बाद रंग छुड़ाने और आंखों की देखभाल के कुछ टिप्स, जिसे फॉलो करके आप त्वचा को क्लीन और बेदाग बना सकते हैं।

खीरे का इस्तेमाल करें
खीरे का इस्तेमाल करके आप होली के रंग को आसानी से मिटा सकते हैं। इसके लिए खीरे का रस निकाल लें। अब इसमें गुलाब जल और 1 चम्मच सिरका मिलाकर घोल तैयार कर लें। फिर इस मिक्सचर से चेहरे को अच्छी तरह से धोएं। इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आएगी।

मूली की लें मदद :-
स्किन पर लगा रंग हटाने के लिए आप मूली की मदद ले सकते हैं। ऐसे में मूली का रस निकाल लें। अब इसमें थोड़ा सा दूध, मैदा या बेसन मिलाकर स्किन पर लगाएं और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। इससे रंग आसानी से छूट जाएगा1

नींबू-बेसन का पेस्ट :-
नींबू और बेसन का फेस मास्क लगाकर भी आप रंगों के जिद्दी दाग से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए बेसन में नींबू का रस और दूध मिलाकर स्किन पर अप्लाई करें। फिर 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।

पपीते का फेस मास्क :-
होली के रंगों को मिटाने के लिए आप जौ के आटे में बादाम का तेल मिलाकर लगा सकते हैं। वहीं पपीते को पीसकर इसमें दूध, मुल्तानी मिट्टी और बादाम का तेल एड करके भी आप स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में आधे घंटे बाद साफ पानी से धोने पर त्वचा बिल्कुल क्लीन हो जाएगी।

संतरे के छिलके से करें साफ :-
संतरे के छिलके का फेस मास्क लगाकर आप चेहरे पर जमा रंग आसानी से छुड़ा सकते हैं। इसे बनाने के लिए संतरे के छिलके में मसूर की दाल, दूध और बादाम पीसकर मिला लें। अब इस मिक्सचर को त्वचा पर लगाएं और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा तुरंत चमक जाएगा।

आंखों को ऐसे करें क्लीन :-
होली खेलते समय कई बार आंखों में भी रंग चला जाता है। ऐसे में सबसे पहले आंखों को सादे पानी से धो लें। उसके बाद आंखों में हल्का सा आई ड्रॉप या गुलाब जल डाल लें। वहीं जलन से राहत पाने के लिए आप खीरे को कद्दूकस करके आंखों पर रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *