Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित मां छिन्नमस्तिका आयरन फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई. इस आगजनी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा सीमेंट एंड इस्पात के पावर प्लांट में देर रात टरबाइन ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई. हादसे के बाद लगी आग पूरे पावर प्लांट में फैल गई. आग की चपेट में आने से वहां मौजूद तीन इंजीनियर बुरी तरह झुलस गए.
इस घटना में बुरी तरह झुलसे तीन इंजीनियरों की मौत हो गई. एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मजदूर हजारीबाग निवासी तरुण रजवार को उपचार के लिए रांची रोड स्थित द हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान रांची निवासी और फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज 50 वर्षीय संजीव कुमार केसरी, बोकारो निवासी 25 वर्षीय विनीत महतो और गढ़वा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक पांडेय के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें:-यूपी में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में जमकर होगी मूसलाधार बारिश