इन योगासनों का नियमित अभ्यास बॉडी को बनाता है सुडौल

योग। योग शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद होता है। योगाभ्यास से कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। बढ़े हुए वजन और मोटापा घटाने के लिए लोग कई तरह की शारीरिक एक्टिविटी की जाती हैं। एक्‍सरसाइज और योग से वजन कम किया जा सकता है। वहीं जिन लोगों का शरीर बढ़ा हुआ होता है, उनके लिए कई तरह के योग लाभकारी हैं।

अक्सर लोगों के पेट की चर्बी अधिक होती है, तो वहीं पैर या बाजूओं में अतिरिक्त चर्बी होती है। अतिरिक्त चर्बी और वजन को कम करने के लिए नियमित योगासन का अभ्यास करें। आइए ओवरसाइज या ओवरवेट लोगों के लिए कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं, जिसका नियमित अभ्यास करके वजन कम करने के साथ ही शरीर को सुडौल बनाया जा सकता हैं।

बितिलासन :-

यह योगासन रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद होता है। पीठ, पेट और कमर की मांसपेशियां स्ट्रेच होती है और शरीर लचीला बनता है। शरीर सुडौल रहता है।

त्रिकोणासन :-
ओवरसाइज या ओवरवेट लोगों को त्रिकोणासन का अभ्यास नियमित करना चाहिए। इस आसन को करने से रक्तचाप दुरुस्त रहता है। कमर, पीठ, बाहों और पैरों की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और ब्लड प्रेशर कम होता है। शरीर को लचीला बनाने से अपच की समस्या दूर होती है और पेट की चर्बी घटती है।

उष्ट्रासन :-
उष्ट्रासन हिप्स मसल्स की टोनिंग के लिए काफी लाभकारी है। इस योगासन को करने से जांघों की चर्बी कम होती है। पाचन क्रिया सुचारू रहती है और कंधों और पीठ की मांसपेशियां स्ट्रेच होती है। श्वास संबंधी समस्याओं को कम करने के साथ ही कमर दर्द से निजात पाने और रीढ़ की हड्डी को फ्लेक्सिबल करने के लिए उष्ट्रासन का अभ्यास कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *