22 अप्रैल को परशुराम जयंती, देव गुरु बृहस्पति के दूसरे राशि में प्रवेश से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

धर्म। भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठवां अवतार माना जाता है। बता दें कि हर वर्ष वैसाख माहिने के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को परशुराम जयंती मनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बता दें कि जिस दिन परशुराम जयंती पड़ रही है उसी दिन देव गुरु बृहस्पति एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ये राशि परिवर्तन राशि चक्र की 12 राशियों में से चार राशि के जातकों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। तो चलिए जानते है कि वे कौन सी चार राशियां हैं जिनकी किस्‍मत चमकने वाली है।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि के जातको के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा। सेहत में सुधार होगा, पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए भी यह समय शुभ होगा। उनकी सेहत में सुधार होगा। तथा  पारिवारिक की यात्रा हो सकती है। यदि कहीं इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो उसमें सफलता के योग हैं। मेहनत के मुताबिक परिणाम प्राप्त होने के आसार है। निवेश के लिए सर्वोत्तम समय है काम करने में मन लगेगा।

सिंह राशि
जिन जातकों की राशि सिंह है उनके लिए यह समय मान सम्मान में वृद्धि लेकर आ रहा है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से उन्नति प्राप्त होगी। रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।

धनु राशि

जिन जातकों की राशि धनु है इस समय उनकी मुलाकात पुराने मित्रों से हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। भगवान विष्णु की कृपा मिलेगी जिससे नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *