Monsoon: IMD ने जारी किया नया अपडेट, इस वर्ष मानसून आने में होगी देरी

नई दिल्‍ली। मानसून को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून की शुरुआत इस साल देर से हो सकती है। आमतौर पर देश में 1 जून तक केरल में मॉनसून की एंट्री हो जाती है। लेकिन, इस बार ये 4 जून तक दस्तक देगा। मौनसून में देरी का असर देश में आम लोगों और खेती-बाड़ी पर पड़ सकता है।

आईएमडी ने अपने पिछले अनुमान में बताया था कि इस वर्ष देश में मानसून सामान्य रह सकता है। इस साल औसतन 96% बारिश होने का पूर्वानुमान है। वेदर रिपोर्ट जारी करने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि इस साल मॉनसून आने में देरी हो सकती है। स्काईमेट के फाउंडर-डायरेक्टर जतिन सिंह के अनुसार, इस बार मानसून केरल में 1 जून के बजाए 7 जून तक दस्तक दे सकता है। स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत में 18 मई को मौसम में बदलाव दिख सकता है और आंधी आ सकती है।

मई के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लू की स्थिति कम गंभीर थी। इस विक्षोभ ने उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया था। चूंकि अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है, इसलिए अगले 7 दिनों तक इन इलाकों में हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह बात कही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *