Benefits Of Water: क्यों सुबह उठते ही पीना चाहिए पानी? फायदे जान हो जाएगें हैरान

Health Tips: अधिकर लोग सुबह-सुबह उठते ही चाय या कॉफी का सेवन करते है। हांलाकि ये बहद ही नुकसानदेह हो सकता है। इससे पेट में गैस बनती है और बॉडी भी डिहाइड्रेट होता है। इसीलिए आपको सुबह के समय पानी पीने की सलाह दी जाती है। वैसे तो हमारा शरीर पानी से ही बना होता है। पानी के बिना हमारे शरीर का कोई अंग सही तरीके से काम नहीं करता।

क्‍यों है पानी पीना महत्‍वपूर्ण

रात के समय हमारे शरीर के अंदर विभिन्न प्रक्रियाएं होती है, उस दौरान पानी की बहुत ज्यादा खपत होती है। जब सुबह में उठते हैं तो शरीर को पानी की बहुत अधिक जरूरत होती है। ऐसे में आपको सुबह के समय कम से कम एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

सुबह के समय पानी का सेवन करने से पूरे दिन शरीर डिहाइड्रेट होने से बचा रहेगा। पानी शरीर की सभी रासायनिक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है। इसलिए सुबह में पानी पीना बेहद ही लाभकारी माना जाता है। हमारे शरीर में लगभग 70 प्रतिशत पानी है। इसलिए यदि पानी की कमी हो जाए तो बॉडी में कई केमिकल्स का रिएक्शन ही नहीं हो पाएगा।

पानी से ही होती है आंतों की सफाई
यदि आप सुबह-सुबह सबसे पहले पानी पीते हैं तो आंत की गंदगी भी साफ हो जाएगी। पानी शरीर में नेचुरल क्लिंजर का काम करता है। इससे वावेल मूवमेंट बूस्ट होता है। पानी पीने से छोटी आंत से लेकर कोलोन तक साफ हो जाता है। सुबह के समय पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होने के साथ ही साथ कॉन्स्टिपेशन की समस्या भी दूर हो जाती है। सुबह पानी पीने से शरीर के मेटाबोलिज्म मैंटेन रहता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलने में कोई परेशानी का सामना नही करना पड़ता है।

टॉक्सिन को बाहर निकालता है
जब हम पानी पीते है तो रात भर जितने टॉक्सिन बने होंते है वह पानी के माध्यम से शरीर से बाहर आ जाते है। सुबह पानी पीने से शरीर में फ्लूड का बैलेंस रहता है। इससे शरीर के अंदर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इस प्रकार बॉडी के फ्लूड बैलेंस और टॉक्सिन को बाहर फेंकने में एक तरह से पानी कैरियर का काम करता है। इसलिए यह बॉडी की क्लिनिंग का काम करता है। सुबह में पानी पीने से बॉडी के टेंपरेचर को रेगुलेट करने में मदद मिलता है और इससे सारे केमिकल को भी रेगुलेट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *