Weather Report: दिल्ली -NCR में आज तेज हवा के साथ बारिश, फिर बढ़ेगा तापमान

Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में जून की शुरुआत राहत भरी रही है। कई दिनों से तेज हवा व बारिश के कारण गुरुवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दो जून को भी 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, इसके बाद तीन जून से आसमान साफ होने लगेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.7 और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। डीयू केंद्र पर अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, बारिश और आंधी की वजह से तापमान छह जून तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। सात जून से तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री हो सकता है। तीन जून के बाद बारिश की संभावना भी नहीं है। मई में एक दो दिन ही तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। 26 मई से तो अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *