Nepal News: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, अब तक 5 की मौत, 28 लापता

Nepal: पूर्वी नेपाल में प्रकृति का कहर जारी है। नेपाल के पूर्वी हिस्‍सों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्‍खलन से भारी तबाही मची हुई है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 28 लोग के लापता होने की खबर हैं।

कोशी प्रांत की पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पूर्वी नेपाल के चार जिलों में शनिवार शाम से अब तक पांच लोगों की मौत की जानकारी दर्ज की गई है। बता दें कि कोशी प्रांत में मानसून की वजह से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ की समस्‍या आ गई है। वहीं, कई जगह भूस्खलन की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भारी बारिश ने कोशी प्रांत के कई जिलों खासकर ताप्लेजंग, पंचथर, संखुवासभा और धानुक्ता में तबाही मचाई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *