Mainpuri News: मैनपुरी में रास्ते को लेकर ट्रिपल मर्डर, महिला समेत पिता-पुत्र को मारी गोली

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार को रास्‍ते के विवाद को लेकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। मैनपुरी के करहल के गांव नगला अतिराम में एक ही परिवार के लोगों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर आज एक महिला समेत पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन हुआ है। सूचना मिलने पर एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 रास्‍ते को लेकर विवाद

 जानकारी के अनुसार, गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास ही हैं। पहले से ही दोनों के बीच घर से निकलने वाले रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि इसे लेकर सोबरन सिंह ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेज दिया गया। ट्रिपल मर्डर के गांव में तनाव के हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *