UP: बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन

Agra News Updates: राजधानी दिल्‍ली के एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे(74) का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि हरद्वार दुबे भाजपा के पांच पांडव में से एक थे वहीं, इससे पहले राजकुमार सामा, भगवान शंकर रावत, रमेशकांत लवानिया, सत्य प्रकाश विकल का निधन हो चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन दिल्‍ली में करीब 4:30 मिनट पर हुआ जिसकी सूचना सुबह 5.50 बजे मिली। जिससे पूरे पार्टी के लोगों व परिचितो में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि दिल्‍ली से उनका पार्थिव शरीर आगरा के लिए लाया जाएगा। इसके बाद तय होगा कि अंतिम संस्कार कब और कहां होगा।

बता दें कि हरद्वार दुबे हरद्वार दुबे का जन्म 1 जुलाई, 1949 को हुसैनाबाद, बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री के रूप में काम किया। हरद्वार दुबे ने 1989 में आगरा छावनी से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल को हराया था। 1991 में फिर से विधायक बने और कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री बनाए गए। वर्ष 2005 में खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। 2011 में आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद सीट से चुनाव हार गए। 2013 में भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बनाए गए। 26 नवम्बर 2020 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *