Lok Sabha Election: त्रिपुरा में सबसे अधिक तो लक्षद्वीप में सबसे कम हुआ मतदान, देखिए 11 बजे तक कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग  

Lok sabha election: देशभर के विभिन्‍न राज्‍यों में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का सिलसिला जारी है. आज 21 राज्‍यों के 102 सीटों पर होने वाले फैसले शाम छह बजे ईवीएम में बंद हो जाएंगे. बता दें कि कि यह 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होकर एक जून तक चलेगी, जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएगें.

Lok sabha election: सुबह 11 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

दरअसल, मध्यप्रदेश और​ त्रिपुरा में सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 30 से अधिक रहा. वहीं सबसे कम लक्षद्वीप में 16.33 फीसदी मतदान हुआ है. जबकि त्रिपुरा में सर्वाधिक 33.28 फीसदी वोटिंग हुई है.

https://twitter.com/ANI/status/1781203648279671181
यहां देखिए कहां कितने फीसदी हुआ मतदान

अंडामान निकोबार- 21.82
अरुणाचल प्रदेश- 18.26
असम- 27.22
बिहार- 20.42
छत्तीसगढ़- 28.12
जम्मू कश्मीर- 22.60
मध्य प्रदेश- 30.46
महाराष्ट्र- 19.17
मणिपुर- 27.64
लक्षद्वीप- 16.33
मेघालय- 31.65
मिजोरम- 26.23
नागालैंड- 22.50
पुदुचेरी- 27.63
राजस्थान- 22.51
सिक्किम- 21.20
तमिलनाडु- 23.72
त्रिपुरा- 33.28
उत्तर प्रदेश- 25.20
उत्तराखंड- 24.83

किस राज्‍य में कितने सीटों पर होगा मतदान

बता दें कि चुनाव के पहले चरण में राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर में 1, छत्तीसगढ़ में 1, तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) लोकसभा सीटों पर मतदान होना है.

इसे भी पढ़े:- Lok sabha election: कूचबिहार में मतदान ड्यूटी में तैनात सीएपीएफ कर्मी की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *