‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी

Lopamudra Raut: अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के मुंबई स्थित घर से करीब 76.39 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को दरभंगा से पकड़ा है. उसके पास से चोरी की गई करीब 51 लाख रुपये की संपत्ति बरामद होने का दावा किया गया है.

आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले 26 साल के चंदन कमलेश मुखिया के तौर पर हुई है. जांच के मुताबिक आरोपी कमलेश मुखिया ने कथित तौर पर राउत के घर को तब निशाना बनाया जब वह 20 जून से 27 जुलाई के बीच शहर से बाहर थीं. खबरों के मुताबिक, इस दौरान एक्ट्रेस के फ्लैट से कैश, सोने के गहने और सोने के बिस्किट चोरी हो गए थे. 

इसे भी पढ़ें:-विश्व शेर दिवस आज, सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *