वरूथिनी एकादशी के दिन लाएं ये शुभ चीजें, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

Varuthini Ekadashi–  हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में वरूथिनी दिवस को एकादशी का त्‍योहार मनाया जाता है। इस बार वरूथिनी एकादशी व्रत 24 अप्रैल को मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस तिथि पर भक्त जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता धन लक्ष्मी की उपासना करते है और पूर्ण रूप से उपासना करने से माता रानी अपनी कृपा बनाये रखती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वरूथिनी पूजा एकादशी के दिन व्रत करने से जीवन में सभी सुख मिलते हैं।

अगर आप भी अपने घर में मां लक्ष्मी का वास चाहते हैं, तो वरूथिनी एकादशी के शुभ अवसर पर सनातन धर्म में मानी गई शुभ चीजों को घर लाएं और उन्हें उचित जगह पर रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तरह के उपाय को करने से धन लाभ के योग बने रहते हैं। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का सदैव वास होता है।

आर्थिक संकट होगा दूर

about:blank अगर आप जीवन में काफी समय से वास्तु दोष से प्रभावित हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वरूथिनी एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख घर नेकर आएं, इसके बाद इसे हर दिन जल से साफ करें। रोज शंख की पूजा-अर्चना करें और साफ सफाई का विशेष ध्‍यान रखें और मंदिर में भी साफ सफाई रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से वास्तु दोष हमेशा के लिए दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आवास होता है। साथ ही आर्थिक संकट भी दूर होता है।  

धन-समृद्धि में होगी वृद्धि

घर में तांबे से बना हुआ कछुआ रखना बहुत अधि‍क शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वरूथिनी एकादशी के दिन तांबे का कछुआ लाने से घर में शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।  

मां तुलसी होंगी प्रसन्न

माना जाता है सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना करने घर में सुख समृद्धि आती है। इसके अनुसार, इस पौधे में माता लक्ष्मी का भी वास होता है। इस दिन घर में एकादशी को तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही रोजाना दीपक जलाकर पौधे की पूजा करें। माना जाता है कि ऐसे उपाय करने से घर में सुख-शांति और मां लक्ष्मी का कृपा बनी रहती है। वास्तु शस्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में पौधे को लगाने से व्यक्ति को जीवन में जल्द ही शुभ परिणाम मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *