हॉरर फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर की 1600 करोड़ की कमाई

Entertainment: 98वें ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में पॉल थॉमस एंडरसन की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. दोनों की फिल्में नॉमिनेशन की लिस्ट में टॉप-2 में शामिल थी, लेकिन बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को मिला. खास बात यह भी है कि ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने अलग-अलग कैटेगरी में 6 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं, और फिल्म को 14 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था.

वन बैटल आफ्टर अनदर के नाम 6 ऑस्कर

ऑस्कर 2026 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल करने वाली फिल्म लियोनार्डो डिकैप्रियो की वन बैटल आफ्टर अनदर है, जिसे 13 नॉमिनेशन में से 6 जीत हासिल हुई है. इसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर (पॉल थॉमस एंडरसर), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर शीन पेन, बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले (पॉल थॉमस एंडरसन), बेस्ट फिल्म एडिटिंग और बेस्ट कास्टिंग का नाम शामिल है. हालांकि बेस्ट एक्टर का खिताब पाने से लियोनार्डो डिकैप्रियो चूक गए हैं, जो कि फैंस के लिए शॉकिंग है. 

फिल्म की कहानी क्या है

सिनर्स एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें 1932 दशक के करीब के साउथ अमेरिका में स्थिति मिसिसिपी के क्लार्क्सडेल कस्बे की कहानी दिखाई गई है. इस फिल्म माइकल बी. जॉर्डन ने दो जुड़वा भाईयों स्टैक और स्मोक का रोल प्ले किया है. जो अपने पुराने गुनाहों से भरे दुनिया को छोड़कर अपने गांव पुरानी जिंदगी जीने के लिए वापस लौटते हैं. लेकिन, इस दौरान उनका आमना-सामना एक बहुत ही ज्यादा भयानक और रहस्यमयी शक्ति से होती है. दरअसल, एक दिन दोनों भाई एक पुराने ज्यूक बॉक्स को ओपन करते हैं, उसके बाद से लगातार अजीबोगरीब और डरावनी घटनाएं होनी शुरू हो जाती है. ऐसे में इन भाईयों को ना सिर्फ अपनी जान बचानी होती है. बल्कि, उस बुरी शक्ति से लड़ना भी पड़ता है जो आस-पास के लोगों को निगल रही होती है. इस फिल्म की कहानी में सिर्फ हॉरर ही नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्तों, अतीत में हुए पापों और नस्लवाद जैसे टॉपिक पर भी फोकस किय़ा गया है.

एक्टर्स कौन कौन हैं

2025 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म सिनर्स में माइकल बी. जॉर्डन, हेली स्टेनफेल्ड, डेलरॉय लिंडो, जैक ओ’कोनेल, वुन्मी मोसाकु, माइल्स कैटन और जेमी लॉसन ने अहम भूमिका निभाई है.

वन बैटल आफ्टर अनदर का बजट, कलेक्शन 

वन बैटल आफ्टर अनदर पॉल थॉमस एंडरसन की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसका बजट लगभग 1000 करोड़ बताया गया है. जबकि फिल्म ने 1600 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल की है. रिलीज के बाद ओपनिंग वीकेंड में अमेरिका में 22.4 मिलियन डॉलर और ग्लोबली 48.5 मिलियन डॉलर कमाई फिल्म ने हासिल की थी, जिसके बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 207-208 मिलियन डॉलर हुआ था.

इसे भी पढ़ें:-प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *