Pithoragarh: कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में गिरा विशालकाय चट्टान, आवाजाही ठप होने से श्रद्धालुओं की बढ़ी समस्‍या

Pithoragarh: पिथौरागढ़ जिले में पहाड़ में दरार आने कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा का मार्ग बंद हो गया है। उस रास्‍ते से वाहनों का संचालन रूक जाने के कारण सैकड़ों की संख्या में यात्री मार्ग में फंसे हुए हैं। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी होने के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच में देर रात विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ गया। जिसके कारण वाहनों का संचालन ठप है। जानकारी के मुताबिक, कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन को जा रहे और लौट रहे यात्री मार्ग में ही फंसे हुए हैं।

सड़क खोलने का काम जारी

जानकारी मिली है कि बीआरओ ने सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन ऐसे में विशालकाय चट्टान गिरने के कारण बंद मार्ग को देर शाम तक खुलने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें :- School Holiday: स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित, शिक्षा निदेशालय ने दिया निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *