3 February 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 3 फरवरी माघ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन मघा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
3 February 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा. आपको अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे. कामकाज के लिहाज से दिन व्यस्ता से भरा हुआ होगा. कुछ नई चीजों की प्लानिंग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा. आपके अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा. आपको कुछ बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से आपको बचना होगा. नौकरीपेशा जातकों का लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी साथ ही नई नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आज से दिन आपको यात्राएं टालनी पड़ सकती हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को मंगलवार के दिन धैर्य और संयम के साथ रहना होगा. पूरे दिन सकारात्मक बदलाव के साथ आपको काम करना होगा. आप अपनी जरूरत की चीजों का विशेष रूप से ध्यान देंगे. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. लेकिन वहीं आज के नकारात्मक चीजों की बात करें तो किस पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा. अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें. आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा. बिजनेस में नई परिस्थितियों का सामना करना होगा. नई तरह की साझेदारी बनाने का समय है. प्रेम संबंधों में आज के दिन आपको अपने साथी की तरफ से भरपूर साथ मिलेगा. आप सुख-सुविधाओं पर जरूरी ध्यान देंगे. सेहत के मामलें आपको विशेष ध्यान देना होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज कई तरह की पुरानी परेशानियों से छुटकारा पाने का है. आपको अधूरे काम आज जल्दी पूरे होंगे. आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेगा. लेकिन वहीं आज के नेगेटिव पक्ष की बात करें तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा. आज के दिन आपको किसी तरह के व्यावसायिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. साझेदारी में चल रहे पुराने मतभेद दूर होंगे और नई साझेदारी के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा. आपको सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना होगा. प्रेम संबंध में प्यार और समर्पण कायम रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज उनको मनचाहा परिणाम मिलेगा. आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा. आपको कोई भी काम करने से पहले सभी तरह के पहलुओं पर अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करना होगा. आज के दिन आपको आलस्य करने से बचना होगा. दिन मौज-मस्ती से भरा हुआ होगा. आपको काम करने पर ज्यादा फोकस करना होगा. नहीं तो कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आज के दिन किसी तरह के लेन देन से बचकर रहना होगा. आपको अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाने की जरूरत होगी. जो लोग नया कारोबार करने वाले हैं उनको बेहतर अवसर मिल सकता है. पारिवारिक जीवन और दांपत्य जीवन में प्रेम-सम्मान बरकरार रहेगा. आज के दिन किसी पुरानी बीमारी को नजरअंदाज करने से बचना होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा जिससे नया काम शुरू करने के लिए बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी. आपको अपने मित्रों और सगे संबंधियों का बेहतर लाभ मिलेगा. लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं. लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं करना होगा. आपको अपने किसी वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है. आपको अपने किसी मामले में बाहर वालों को दखलअंदाजी करने से रोकना होगा. पति-पत्नी के सहयोग से प्यार बना रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा. आपको अपने लंबित कामों को जल्दी से निपटारा होगा. आपकी मेहनत करने की सराहना होगी. सुख-सुविधाओं का भरपूर साथ मिलेगा और अधूरी इच्छाएं आज के दिन पूरी होगी. आपको विपरीत परिस्थितियों में शांत रहना होगा. नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन किसी तरह के नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है. जो लोग व्यापार में हैं उनकी किसी योजना का फायदा मिलेगा. लेकिन आपको बेफिजूल के खर्चों और योजनाओं पर काम करना कम करना होगा. दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी. आपको बदलते मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा. आपको आज एक साथ कई तरह के मौके मिलेंगे जिसमें आपको बेहतर करने का प्रयास करना होगा. नई तरह की योजनाओं पर काम शुरू करने का दिन है. आज के दिन दिन किसी मित्र से कहासुनी हो सकती है. कारोबार में आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा. जो लोग नई नौकरी पर हैं उनको किसी तरह की बाधाओं का सामना करना होगा. लव लाइफ के मामलों में आपको बेहतर तालमेल बिठाकर चलना होगा. सेहत के मामले में नियमित योग और व्यायाम करना होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में मिलजुला रहेगा. आपके लिए आय के नए-नए रास्ते खुलेंगे. घर-परिवार में अनुशासन आपको बनाए रखना होगा नहीं तो परिवार में बिखराव आ सकता है. परिवार में प्रेम, सामंजस्य और खुशनुमा माहौल बना रहेगा. किसी जरूरी मुद्दे पर आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की जरूरत होगी. पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी. करियर-कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है. मान-सम्मान में इजाफा होगा और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज के दिन ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. जरूर कामों को आपको प्राथमिकता देनी होगी. किसी मामले में कोई कोई भी फैसला सोच-समझकर करना होगा. आज के दिन आपको अपने किसी काम में जुनून के साथ लगना होगा. कार्यस्थल पर कुछ नया करने को रहेगा. भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा जिससे आपकी किसी तरह की योजना पूरी हो सकती है जिससे आपको अच्छा आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा. आज के दिन आपको परिवार संग कहीं घूमने जाने का प्लान बन सका है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए कई तरह की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने को होगा. आज के दिन आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. जो लोग किसी तरह के प्रॉपर्टी के कामों में लगे हुए हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. आज के दिन आपको किसी खास व्यक्ति की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. आपको उधारी के लेन-देन पर ज्यादा फोकस करना होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए नई नौकरी की खोज पूरी होगी. बिजनेस में अच्छी कमाई हो सकती है. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा. लेकिन संतान संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता और मान-सम्मान की प्राप्त होगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज के दिन सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्त करना होगा. जो लोग किसी के संग कोई पार्टनरशिप में काम करते हैं उनको बड़ा अवसर मिल सकता है. आज के दिन आपको किसी दूसरे पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा. सरकारी मामलों में आपको सफलता मिलेगी जिससे आपकी कई दिनों की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. जीवनसाथी संग आज के दिन आपको अच्छा सहयोग मिलेगा. जो लोग पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे आज के दिन उनकी सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन बहुत ही खुशनुमा रहेगा. आज के दिन आपको किसी पुराने मामलों से राहत मिलेगी. धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और कहीं से कोई अचानक धन लाभ हो सकता है. नौकरी करने वालों को आज के दिन मनचाहा काम करने का अवसर मिल सकता है. भाग्य का अच्छा साथ मिलने से बिजनेस में कोई अच्छी डील हो सकती है. आज के दिन आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है. सेहत संबंधी मामलों के लिहाज से दिन अच्छा नहीं रहेगा. दिनभर पेट से जुड़ी परेशानियों से आप परेशान रह सकते हैं. आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा और अनुकूल रहेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र शुरू, एलजी मनोज सिन्हा ने उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर दिया जोर