Mumbai: देश की सबसे अमीर महानगरपालिका, BMC को आखिरकार अपना नया मुखिया मिलने जा रहा है. BJP ने वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को मुंबई के Mayor पद का उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा की. वहीं उपमहापौर पद शिवसेना के खाते में गया है. शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी को उपमहापौर उम्मीदवार बनाया है.
कौन हैं रीतू तावड़े?
रीतु तावड़े घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं. वह पहले बीएमसी की शिक्षा समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं. वर्तमान में वह महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं. उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और नागरिक मुद्दों को कुशलता से सुलझाने के लिए जाना जाता है. मराठा समुदाय से होने के बावजूद, उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है.
रितु तावड़े का राजनीतिक सफर
- रितु तावड़े BJP की सीनियर कॉर्पोरेटर हैं.
- वह 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीती थीं.
- रितु तावड़े पहली बार 2017 में घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से चुनी गई थीं.
- इसके बाद, रितु तावड़े 2025 के चुनाव में वार्ड नंबर 132 से जीतीं.
- वह मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन रह चुकी हैं.
- रितु तावड़े को शुरुआत से मेयर पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था.
शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर पद
मुंबई में शिवसेना को डिप्टी मेयर का पद मिला है. इसके साथ ही शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी को उपमहापौर पद का उम्मीदवार बनाया है. संगठन में उनके लंबे अनुभव और नगर राजनीति की समझ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. 57 साल के संजय शंकर घाड़ी मुंबई के रहने वाले हैं. वह दहिसर में वार्ड नंबर 5 के कॉर्पोरेटर हैं.
उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुंबई महानगरपालिका स्कूल से प्राप्त की है. इसके बाद छबिलदास हाई स्कूल, दादर से माध्यमिक शिक्षा पूरी की. उन्होंने सिद्धार्थ कॉलेज, फोर्ट से बी.कॉम. की डिग्री हासिल की है.
इसे भी पढ़ें:-T20 वर्ल्ड कप 2026 का आज होगा आगाज, खेले जाएंगे 3 मैच