T20 वर्ल्ड कप 2026 का आज होगा आगाज, खेले जाएंगे 3 मैच

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में T20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल आज, 7 फरवरी से बजने जा रहा है. 20 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. इसके बाद वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड और भारत बनाम यूएसए मैच भी होंगे. यह मैच कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होगी. टीम इंडिया इस मैच में अपनी नई रणनीति और युवा खिलाड़ियों के साथ जीत के साथ आगा

ओपनिंग डे पर तीन मैच देखने के लिए मिलेंगे

इस तरह विश्व कप के ओपनिंग डे पर तीन मैच देखने के लिए मिलेंगे. पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा. यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा. यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

इंडिया वानखेड़े स्टेडियम में करेगी अभियान की शुरूआत T20 World Cup 2026

भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगी. यह मैच शाम 7 बजे खेला जाएगा. भारतीय टीम को विश्व कप की शुरुआत से ठीक पहले एक झटका भी लगा है. पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमिटी (ईटीसी) ने अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में हर्षित राणा की जगह लेने की मंजूरी दी है. मोहम्मद सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं.

स्कॉटलैंड को विश्व कप में दी गई जगह

टी20 विश्व कप में बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भाग लेने से मना कर दिया था. इसके बाद स्कॉटलैंड को विश्व कप में जगह दी गई है. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की बात कही है.

किस ग्रुप में कौन

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया, नेदरलैंड्स.
ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान.
ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, इटली, स्कॉटलैंड, नेपाल.
ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा.

फाइनल मैच की तारीख 8 मार्च

लीग स्टेज के बाद सुपर-8 मुकाबले होंगे. नॉकआउट मैचों की बात करें तो टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को होगा. फाइनल मैच की तारीख 8 मार्च है.

इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी मलेशिया के लिए रवाना, वेलकम के लिए भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *