असद गैंग के 3 बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर,  सब इंस्पेक्टर भी घायल

Delhi: दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में शुक्रवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच शक्करपुर की टीम ने तीन बदमाशों का हाफ एनकाउंटर कर दिया. ये सभी बदमाश असद गैंग के सदस्य हैं. इस मुठभेड़ में बदमाशों की एक गोली सब इंस्पेक्टर को भी लगी. लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बचाव हो गया. फिलहाल, तीनों बदमाश घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है.

रात दो बजे हुआ एनकाउंटर

दरअसल, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी कि मेरठ का नामी असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा रखी थी. देर रात 2 बजे तीनों बदमाश एक बाइक पर आते दिखे, तीनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दी. क्राइम ब्रांच की टीम ने जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में गोली मारते हुए उन्हें काबू में किया.

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई सब इंस्पेक्टर की जान

इस मुठभेड़ में बदमाशों की एक गोली एक सब इंस्पेक्टर को भी लगी. लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बचाव हो गया. इस मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन बदमाशों के ऊपर कई आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं. ये अपराधी मेरठ में एक हत्या के मामले में वांटेड थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया है. 

असद गैंग का सरगना

पकड़े गए बदमाशों की पहचान असद (25 वर्ष), फैजान (22 वर्ष) और शाहिद (28 वर्ष) के रूप में हुई है.  असद गैंग का सरगना असद मेरठ के एक बड़े अपराधी परिवार से ताल्लुक रखता है. पुलिस के अनुसार, ये तीनों मेरठ में एक साल पहले हुई एक हत्या के मामले में मुख्य आरोपी हैं.

इसे भी पढ़ें:-14 फरवरी भारत के लिए ब्लैक डे… जब देश ने खोए थे 44 जवान, क्या हुआ था इस दिन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *