Pulwama attack: 14 फरवरी, 2026 को पुलवामा हमले की सातवीं बरसी है, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे. इस दिन भारत में ‘ब्लैक डे’ (काला दिन) या BLACK Day of India के रूप में जाना जाता है. यह घटना 2019 में हुई थी जब एक आत्मघाती हमलावर ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2,500 से अधिक सैनिकों को ले जा रहे 78 वाहनों के काफिले को निशाना बनाया था. आतंकवादियों की इस कायराना हरकत से हर भारतीय की आंखें नम हो गई थीं और इस हमले ने पूरे देश को अंदर से हिलाकर रख दिया था.
कैसे हुआ पुलवामा हमला?
हमले के दिन, जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के काफिले में 78 बसें थीं, जिनमें लगभग 2500 जवान सवार थे. अचानक, पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने विस्फोटकों से लदी कार को काफिले की एक बस से टकरा दिया. टक्कर होते ही जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए. धमाके की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी और चारों ओर धुआं और मलबा फैल गया. इस हमले में 44 जवान बलिदान हो गए थे.
भारत ने लिया जवानों की शहादत का बदला
पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना और भारत सरकार ने मिलकर आतंकियों को ललकारते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं अपने दिल में वही आग महसूस करता हूं, जो आपके अंदर भड़क रही है.
पीएम ने यह भी कहा थी कि सभी के आंसुओं का बदला लिया जाएगा और इसके बाद भारत ने जवानों की शहादत का बदला 12 दिनों के अंदर पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने पर एयरस्ट्राइक कर लिया.
कैसे किया भारत ने पाकिस्तान पर हमला
हमले के बाद 25 फरवरी 2019 की देर रात के बाद मिराज-2000 विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी और 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकियों कैम्प व ठिकानों को निशाना बनाया था.
इस हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद संगठन काफी हद तबाह हो गया था. भारत की तरफ से किए गए इस हमले में करीब 300 आतंकी मारे गए थे. इस हमले को बालाकोट स्ट्राइक का नाम दिया गया.
पाकिस्तान पर किए हमले को बालाकोट एयरस्ट्राइक नाम दिया गया
इस हमले के दौरान भारत के मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान ने पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को भी मार गिराया था. इस हमले में बालाकोट एयरस्ट्राइक में भारत का मिग-21 लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त होकर पाकिस्तानी में जा गिरा था और उसमें मौजूद विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था.
इसे भी पढ़ें:-लोग ड्रिंक से पहले ‘चीयर्स’ क्यों कहते हैं? जानिए इसके पीछे का रोचक किस्सा