Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं, जहां वे पूर्वोत्तर भारत की पहली हाईवे-आधारित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया. यह ऐतिहासिक पल होगा जब पीएम मोदी खुद भारतीय वायु सेना (IAF) के C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान से डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग-37 (NH-37) की एक खास स्ट्रिप पर उतरा.
विमानों का हवाई प्रदर्शन
नेशनल हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करते हुए भारतीय वायुसेना के विमान यहीं से अपनी उड़ान भर रहे हैं और आसमान में अपना पराक्रम दिखा रहे हैं. इनमें लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर शामिल हैं. डिब्रूगढ़ से भारत-चीन बॉर्डर (अरुणाचल प्रदेश के हिस्से में McMahon Line/LAC) की निकटतम दूरी लगभग 250-300 किलोमीटर है.
4.2 किलोमीटर लंबे एरिया पर बनाया गया हवाई पट्टी
राष्ट्रीय राजमार्ग 127 के डिब्रूगढ़-मोरान खंड पर 4.2 किलोमीटर लंबे प्रबलित कंक्रीट के हिस्से को भारतीय वायु सेना के समन्वय से दोहरे उपयोग वाले हवाई पट्टी (ELF) के रूप में विकसित किया गया है. यह पूर्वोत्तर में अपनी तरह की पहली राजमार्ग हवाई पट्टी है जो आपात स्थितियों और रणनीतिक आकस्मिकताओं के दौरान लड़ाकू जेट, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर को संभालने में सक्षम होगी.
5,450 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ
अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी असम में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन भी करेंगे . मोरान कार्यक्रम के बाद, वे गुवाहाटी की यात्रा करेंगे, जहां वे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का निरीक्षण करेंगे.
पीएम मोदी विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
1- कुमार भास्कर वर्मा सेतु – ब्रह्मपुत्र नदी पर 6-लेन एक्सट्राडोज्ड पुल (लागत करीब ₹3,000 करोड़), जो गुवाहाटी को उत्तर गुवाहाटी से जोड़ेगा और यात्रा के समय को काफी कम करेगा.
2- उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए नेशनल डेटा सेंटर – अमीनगांव में उद्घाटन, जो डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित और तेज बनाएगा.
3- IIM गुवाहाटी का उद्घाटन – उच्च शिक्षा और मैनेजमेंट स्टडीज को नई दिशा देगा.
4- 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी – PM-eBus Sewa योजना के तहत (गुवाहाटी में 100 बसें शामिल), जो पर्यावरण-अनुकूल पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देगी.
इसे भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को करना है प्रसन्न, इन मंत्रो का करें जप, दूर होंगे सारे कष्ट