CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी होली की बधाई, सुख, समृद्धि और सामाजिक समरसता की कामना की

Holi 2026: देशभर में धूमधाम से होली मनाई जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए नेताओं ने रंगों के इस पर्व पर सुख, समृद्धि और सामाजिक समरसता की कामना की.

रंगों का पर्व होली पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. मंदिरों, घरों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं. यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन और शीत ऋतु की विदाई का प्रतीक माना जाता है.

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए लिखा कि रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए.

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह महापर्व जीवन को सुख, शांति और समृद्धि के इंद्रधनुषी रंगों से भर दे तथा समाज में प्रेम, विश्वास और सद्भाव को और मजबूत करे.

आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे। समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा चटक रहें।”

जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा के रंग सदा खिलते रहें- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह उत्सव प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जो हमें सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान महादेव से कामना है कि आप सभी जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा के रंग सदा खिलते रहें।”

बिहार के सीएम ने दी होली की शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं”.

इसे भी पढ़ें:-Happy Holi 2026: गुलाल का रंग, दोस्‍तों का संग…इन बेहतरीन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को भेजें होली की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *