मंगलवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, सुख-समृद्धि और धन की होगी प्राप्ति

Mangalwar ka upay: हिंदू धर्म में किसी भी काम को करने से पहले शुभ दिन, समय और शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है. यदि बात करें वार की तो सनातन परंपरा में मंगलवार का दिन चिरंजीवी माने जाने वाले हनुमान जी और भूमिपुत्र मंगल देवता की पूजा के लिए समर्पित है. हिंदू मान्यता के अनुसार इन दोनों ही देवताओं की इस दिन विधि-विधान से साधना-आराधना करने पर जहां शुभ फल प्राप्त होते हैं, वहीं इस दिन कुछेक कार्यों को करने की मनाही है. आइए जानते हैं कि आखिर मंगलवार के दिन शुभ फल को पाने के लिए क्या करना और क्या भूलकर भी नहीं करना चाहिए. 

मंगलवार के प्रमुख उपाय

हनुमान जी को सिंदूर और चोला: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.

हनुमान चालीसा का पाठ: शाम के समय हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से कष्ट दूर होते हैं.

बूंदी का प्रसाद: बजरंगबली को बूंदी का भोग लगाएं और इसे प्रसाद के रूप में बांटें.

गुड़ का दान: मंगल दोष से राहत पाने के लिए गुड़ और चने का दान करें.

पीपल के पत्ते: हनुमान जी की पूजा करते समय 11 पीपल के पत्तों पर चंदन से ‘श्री राम’ लिखकर हनुमान जी को माला बनाकर चढ़ाएं.

हनुमान बाहुक का पाठ: शारीरिक कष्टों से मुक्ति के लिए हनुमान जी के सामने बैठकर ‘हनुमान बाहुक’ का पाठ करें.

कर्ज मुक्ति उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की वस्तुओं जैसे लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े, या तांबे के बर्तन का दान करें.

लाल रंग के वस्त्र धारण: मंगलवार के दिन सुबह स्नान करके लाल या केसरिया वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. 

मंगलवार के दिन भूलकर न करें ये 5 काम 
  1. मंगलवार के दिन क्षौर कर्म यानि बाल, नाखून आदि नहीं कटवाना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन बाल आदि कटवाने से आयु घटती है और कर्ज में बढ़ोत्तरी होती है.
  2. इस दिन व्यक्ति को भूलकर भी तामसिक चीजों जैसे मांस, मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए और पूरे दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. 
  3. मंगलवार के दिन व्यक्ति को उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए.
  4. मंगलवार के दिन व्यक्ति को किसी को धन उधार लेने और देने से बचना चाहिए.
  5. इस दिन व्यक्ति को भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए और न ही इस दिन धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, आरी, आदि खरीदना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:-आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ जल्द होगी रिलीज, बॉबी देओल-अनिल कपूर भी आएंगे नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *