लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 14 छात्रों की दर्दनाक मौत, जनसभा छोड़ सीएम योगी अलीगढ़ से राजधानी रवाना

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में अचानक लगी भीषण आग ने कई जिंदगियों को लील लिया. इस दर्दनाक घटना में अब तक 14 छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी पहुंच गए हैं.

लखनऊ के जिलाधिकारी और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है. राहत बचाव कार्य लगातार जारी है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं. बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया गया. अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. घटनास्थल पर मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भावुक हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे को बीच में ही छोड़कर राजधानी लौट रहे है. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने तथा घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. लोग प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और कोचिंग सेंटरों की जांच की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *