देशभर में बदला मौसम का मिजाज, बिहार समेत इन 8 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Weather news: देशभर में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी परेशान कर रही है। लगातार बढ़ते गर्मी के असर के बीच मौसम विभाग ने राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने देशभर के 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

कई राज्यों में बारिश की संभावना

ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

यूपी में मौसम का हाल

इस सप्ताह प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है. आगामी 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2°C की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है. पूर्वांचल के कुछ भागों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश भाग में तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च से प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकती है. 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में वर्षा होने की संभावना बन रही है.

कई राज्यों में ओला और बर्फबारी की संभावना

जम्मू-कश्मीर में 9 से 12 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 15 मार्च के बीच छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 और 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर और 11–12 मार्च को हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है।

हीटवेव की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च को कुछ स्थानों पर हीटवेव की संभावना है। राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में 9 से 11 मार्च तक हीटवेव चल सकती है। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गर्म और आर्द्र मौसम बना रह सकता है।

दिल्ली में मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे सीधी धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले 4 दिनों में दिल्ली के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें:-देशभर में बदला मौसम का मिजाज, बिहार समेत इन 8 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *