सरकारी डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन

UPSC CMS 2026: देश में सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 31 मार्च 2026 तक का समय दिया गया है.

कौन कर सकता है आवेदन?

कैंडिडेट ने लिखित परीक्षा प्रैक्टिल पार्ट को मिलाकर एमबीबीएस (MBBS) की परीक्षा पास की ली हो। जो कैंडिडेड्ट एमबीबीएस के फाइनल ईयर में हैं, वो भी आवेदन के योग्य हैं। लेकिन उन्हें आयोग द्वारा तय की गई टाइम लिमिट के अंदर अपना उत्तीर्णता का प्रमाण देना होगा।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

परीक्षा की तारीख

आयोग की ओर से लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।

एप्लिकेशन फीस

यूपीएससी मेडिकल की इस भर्ती में फॉर्म अप्लाई करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 200 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी/पीएच/महिला कैंडिडेट्स के लिए कोई शुल्क नहीं है। ये आवेदक बिना किसी शुल्क के फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले Union Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

इसे भी पढ़ें:-यूपी में LPG सिलेंडर क्राइसिस पर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी पर FIR दर्ज करने का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *