Gold Price Today:  सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानें आज का लेटेस्‍ट प्राइस

Gold Price on 15 March 2026: सोने चांदी के भावों में हर रोज उतार चढ़ाव देखने को मिलता है. इसी बीच आज भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,47,350 रुपये है. बीते दिन 22 कैरेट सोने का दाम 1,48,800 रुपये था. जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत आज  1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 1,56,240 रुपये था. हालांकि मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और भी बढ़ सकती है.

सोने की प्रति ग्राम की कीमत

रविवार को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 14,880 प्रति ग्राम
वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 15,624 प्रति ग्राम है.

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

वहीं बात करें यूपी की राजधानी लखनऊ की तो यहां पर रविवार को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,48,800 रुपये है. जबकि 24 कैरेट सोने का  रेट प्रति 10 ग्राम 1,54,720 रुपये है. वहीं आज चांदी का रेट 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है, जबकि बीते दिन 2,90,000 रूपये था.

बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. ऐसे में सटीक दरों की जानकारी के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें.

मिस्ड कॉल से जानें भाव

सोने और चांदी के कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिलता है. ऐसे में यदि आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. मिस्‍ड कॉल देने के कुछ देर बाद SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. वहीं, इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

खरीदारी करते वक्‍त इन बात का रखें ध्यान

वहीं, सोना या चांदी की खरीदारी करते वक्‍त सभी लोगों को उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखना चाहिए. ऐसे में ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. बता दें कि हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.

इसे भी पढ़ें:-मनुष्‍य का स्‍वभाव सुधरने से ही सुधरता है उसका संसार: दिव्‍य मोरारी बापू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *