3 बार के एशियन पैरा चैंपियन नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक

New Delhi: भारतीय पैरा एथलेटिक्स के दिग्गज और तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। नेशनल चीफ पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने उनके निधन की पुष्टि की है। इंडोनेशिया एशियन गेम्स के गोल्ड ने नीरज यादव को देश भर में पहचान दिलाई थी। उनके निधन से पैरा एथलेटिक्स जगत ने एक सच्चा योद्धा खो दिया है। बुधवार, 28 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। उनके निधन के कारणों की आधिकारिक जांच जारी है।

पोलियो को मात देकर बने चैंपियन

उत्तर प्रदेश के रहने वाले नीरज यादव भारतीय पैरा खेलों के सबसे प्रेरणादायक चेहरों में से एक थे। 7 साल की उम्र में पोलियो होने के बाद व्हीलचेयर के सहारे उन्होंने खेल में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने पहले 7 साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेला, फिर 2015 में एथलेटिक्स में आए। 2015 दिल्ली स्टेट मीट में शॉट पुट, जैवलिन और डिस्कस में गोल्ड जीतकर उन्होंने सबका ध्यान खींचा।

करियर के बड़े मेडल

  • 2016 फाजा ग्रैंड प्रिक्स: शॉट पुट और डिस्कस F55 में सिल्वर
  • 2018 एशियन पैरा गेम्स (इंडोनेशिया): जैवलिन F55 में 29.84 मीटर के एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड
  • 2022 मराकेश ग्रैंड प्रिक्स (मोरक्को): नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड
  • 2023 एशियन पैरा गेम्स (हांगझोऊ): डिस्कस F54/55/56 और जैवलिन F55 में डबल गोल्ड

इसे भी पढ़ें:-MLC चुनाव में अब तक 17 सीटों पर नतीजे घोषित, 10 पर बीजेपी का कब्जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *